ट्रेन की चपेट में आकर मां और बेटे की मौत:पिरल्लीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव, झोले में मिले मोबाइल नंबर से हुई पहचान

Nov 28, 2026 - 13:48
0
ट्रेन की चपेट में आकर मां और बेटे की मौत:पिरल्लीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव, झोले में मिले मोबाइल नंबर से हुई पहचान
चुनार कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास शनिवार रात करीब 1:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई। चुनार स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मेजर सिन्हा ने इसकी सूचना दी। दोनों के शव चुनार-कैलहट डाउन रेलवे लाइन के किनारे मिले। सूचना मिलने पर कजरहट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सदानंद सिंह मौके पर पहुंचे। महिला के पास मिले झोले में एक मोबाइल नंबर था। उस नंबर पर संपर्क करने पर महिला के भाई पीयूष सिंह ने दोनों की पहचान की। पीयूष, प्यारेलाल सिंह के बेटे हैं और सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव में रहते हैं। महिला की पहचान स्मिता सिंह, बेटे का नाम वैदिक पीयूष ने बताया कि मृतका उनकी बहन स्मिता सिंह थीं। वह मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के भावा गांव की रहने वाली थीं और उनकी उम्र 37 साल थी। बच्चे की पहचान वैदिक के रूप में हुई। वह इंद्रेश सिंह का बेटा था और उसकी उम्र एक साल छह महीने थी। मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं स्मिता, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई पीयूष के मुताबिक, स्मिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। उनकी शादी करीब 11-12 साल पहले हुई थी। चौकी प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User