देवरिया के स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता:सफल प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार, सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील
देवरिया में दीपावली की पूर्व संध्या पर आरके सेंट्रल एकेडमी, सलेमपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और आकर्षक रंगोलियां बनाईं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के निदेशक पंकज पांडेय ने कहा कि रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के विकास में भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। प्रबंधक अंशु मणि त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की। इस दौरान शिक्षक साजिद, पवन, श्रद्धा, सोमनाथ और समीक्षा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)