वृंदावन में हरिव्यास देवाचार्य पाटोत्सव:माल्यार्पण कर संतों ने किया समाज गायन, आश्रम पर वितरित हुआ प्रसाद
मथुरा में श्रीधाम वृंदावन स्थित श्री निकुंज वाटिका आश्रम में 7 नवंबर को अनादि सत-श्री निम्बार्क संप्रदाय के 35वें आचार्य श्रीहरिव्यास देवाचार्यजी महाराज का पाटोत्सव मनाया गया। सुबह 9 बजे ठाकुरजी, आचार्यश्री और संतों का माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संतों ने आचार्यश्री के मंगल बधाई पदों का समाज गायन किया। दोपहर में संतों और भक्तों के लिए प्रसादी सेवा आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री निकुंज वाटिका आश्रम के संतों ने बताया कि श्रीहरिव्यास देवाचार्यजी प्रभावशाली आचार्य थे। उन्हें श्रीराधाकृष्ण की श्रीहरिप्रिया नामक सहचरी का अवतार माना जाता है। उन्होंने श्रीमहावाणी की रचना की, जिसमें श्याम-श्याम की लीलाओं से जुड़े पद हैं। आचार्यश्री का प्राकट्यकाल 14वीं शताब्दी माना जाता है। आयोजन में श्रीधाम वृंदावन के संत और आश्रम के भक्त मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)