युवक से चेन लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार:इज्जतनगर पुलिस ने गुड्डू उर्फ शकील अहमद की जेब से पीली धातु की चेन बरामद की

Nov 07, 2026 - 22:45
0
युवक से चेन लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार:इज्जतनगर पुलिस ने गुड्डू उर्फ शकील अहमद की जेब से पीली धातु की चेन बरामद की
बरेली के इज्जतनगर में युवक से मारपीट कर चेन लूटने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुड्डू उर्फ शकील अहमद की जेब से लूटी गई पीली धातु की चेन बरामद की। सीओ थर्ड शिवम आशुतोष ने बताया कि 5 नवंबर की रात मिनी बाईपास स्थित नदी पुलिया के पास आरोपियों ने युवक से मारपीट कर उसकी चेन लूट ली थी। पीड़ित की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। 6 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि चार लोग पांच नंबर रोड स्थित रेलवे कॉलोनी के पास किसी दूसरी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 10:40 बजे चारों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में गुड्डू उर्फ शकील अहमद की जेब से चेन मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू उर्फ शकील अहमद (42), निवासी रहपुरा चौधरी, थाना इज्जतनगर; शकील (38), निवासी शहाबाद, थाना प्रेमनगर; जीशान (23) और फरमान (18), दोनों निवासी बसाई दुनका, थाना शाही के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने 5 नवंबर की रात युवक से मारपीट कर चेन लूटने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे चेन बेचने की फिराक में थे। पीड़ित ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान की और बरामद चेन को अपना बताया। चेन मिलने के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में बीएनएस की धारा जोड़ी है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User