एसपी ने कुम्हारों से खरीदे मिट्टी के दीए:बच्चों को फल और मिठाई दी, बाजारों में गश्त कर देखी सुरक्षा व्यवस्था

Nov 07, 2026 - 22:45
0
एसपी ने कुम्हारों से खरीदे मिट्टी के दीए:बच्चों को फल और मिठाई दी, बाजारों में गश्त कर देखी सुरक्षा व्यवस्था
हाथरस में दीपावली से पहले एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शनिवार रात करीब 8:30 बजे शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की। एसपी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर त्योहार शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कई प्रमुख बाजारों से गुजरी गश्त पैदल गश्त कोतवाली नगर से शुरू हुई। इसके बाद घंटाघर, नजिहाई बाजार, सर्राफा बाजार, पत्थर बाजार, नयागंज और चक्की बाजार में पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक और पुलिस बल भी मौजूद रहा। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाजारों में जाम न लगने दें। लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर उन्होंने यातायात निरीक्षक की प्रशंसा भी की। जरूरतमंदों को बांटी मिठाई और फल गश्त के बाद एसपी ने स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदे। इसके बाद जरूरतमंद परिवारों और बच्चों को मिठाई, फल, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, फुलझड़ी और अन्य जरूरी सामान बांटा। उन्होंने गौमाता को भी मिठाई खिलाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User