कांग्रेस के प्रदर्शन पर भूपेंद्र चौधरी का निशाना:अमरोहा में बोले- विरोध का अधिकार, माहौल बिगाड़ना गलत

Oct 29, 2026 - 15:24
0
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भूपेंद्र चौधरी का निशाना:अमरोहा में बोले- विरोध का अधिकार, माहौल बिगाड़ना गलत
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन इसकी आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। भूपेंद्र चौधरी गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे अमरोहा में शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के आवास पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन, एमएलसी चुनाव के नतीजों और अब्दुल्ला आजम की जमानत पर सुनवाई को लेकर अपनी बात रखी। अखिलेश यादव के एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा पर निशाना साधने के सवाल पर चौधरी ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है। जिन सीटों पर भाजपा को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले, उनकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब्दुल्ला आजम की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई के सवाल पर चौधरी ने कहा कि अदालत का जो भी फैसला होगा, वह उन्हें स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों की जीत पर चौधरी ने कहा कि शिक्षकों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। शिक्षकों के हित में बेहतर काम करेंगे उन्होंने देश में पहला स्थान हासिल करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और मतदाताओं के आशीर्वाद को दिया। चौधरी ने उम्मीद जताई कि डॉ. ढिल्लों आगे भी शिक्षकों के हित में बेहतर काम करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User