अयोध्या के 4 सीओ का तबादला:श्रीयश-पीयूष गोरखपुर भेजे गए, राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच से चर्चा में आए थे
यूपी में 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले किए गए हैं। इसमें अयोध्या के 4 पुलिस उपाधीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। मिल्कीपुर के सीओ पीयूष और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी का तबादला गोरखपुर किया गया है। वहीं, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी को हरदोई और सुनील कुमार सिंह को गोंडा भेजा गया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच से चर्चा में रहे आशुतोष सीओ आशुतोष तिवारी राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की विवेचना अधिकारी के रूप में चर्चा में रहे। वहीं, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी को नागरिकों के साथ बेहतर संबंध और व्यवहार के लिए याद किया जाएगा। अयोध्या से चार अधिकारियों के तबादले के बाद जिले में नए अधिकारियों की तैनाती का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)