राम कृष्ण अपार्टमेंट में तुलसी विवाह:मंगल गीतों के बीच तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न, महिलाओं ने निभाईं परंपराएं
कानपुर में मकराबर्ट गंज के राम कृष्ण अपार्टमेंट में देव उठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का भव्य आयोजन विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान शालिग्राम की बारात निकाली गई, जिसमें अपार्टमेंट की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सुबह से ही पूजा-पाठ और विवाह की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी विवाह संपन्न कराया और मंगल गीत गाकर उत्सव मनाया। आयोजन में अमिता अग्रवाल, गीता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सुनीता वार्ष्णेय, अंजलि बंसल, निशा रस्तोगी, मनीषा रस्तोगी, पूनम, सरला लाठ, ऋचा निगम और बबीता समेत सौ से अधिक महिलाओं ने पूजा-पाठ किया। परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल रहा। महिलाओं ने भगवान शालिग्राम और तुलसी के विवाहोत्सव में शामिल होकर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)