महिला-मोर्चा से पार्टी के लिए 1 घंटा देने का आह्वान:भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक, जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
जौनपुर के सीहीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला मछलीशहर की परिचयात्मक बैठक हुई। दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक चली बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपमा राय ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी से संगठन का काम पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर डॉ. सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका है। उन्होंने पदाधिकारियों से रोज पार्टी के लिए एक घंटा देने की अपील की। साथ ही अपनी सखियों और आसपास की महिलाओं को भाजपा की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सकता है। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)