लखनऊ में साइबर सुरक्षा अभियान:विभूतिखंड के वाहनों पर चस्पा पोस्टर, अधिकारियों ने लोगों को किया सतर्क
लखनऊ में पुलिस महानिदेशक के आदेश के अनुसार सोमवार को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभूतिखंड में सीएनजी पेट्रोल पंप के पास खड़े सीएनजी ऑटो पर जागरूकता संबंधी पोस्टर और बैनर लगाए गए। यह अभियान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक साइबर कमिश्नरेट लखनऊ, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त (क्राइम), अपर पुलिस उपायुक्त (क्राइम) और सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) के निर्देशन में साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)