मामा से शादी के लिए टावर पर चढ़ी युवती:कानपुर देहात में 8 साल के अफेयर के बाद मुकरा प्रेमी, 5 घंटे चला ड्रामा

Oct 26, 2026 - 16:52
0
मामा से शादी के लिए टावर पर चढ़ी युवती:कानपुर देहात में 8 साल के अफेयर के बाद मुकरा प्रेमी, 5 घंटे चला ड्रामा
कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 26 वर्षीय युवती शादी की मांग को लेकर बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ी युवती ने शर्त रखी कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर आकर उससे शादी का आश्वासन नहीं देगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। यह हाईवोल्टेज ड्रामा करीब पांच घंटे तक चला। ITI डिप्लोमा होल्डर है युवती, कानपुर में करती है जॉब औरैया जिले की रहने वाली अंजना (26) कानपुर के चकरपुर में किराए के कमरे में रहकर एक निजी कंपनी में काम करती है। उसने ITI का डिप्लोमा भी किया है। बताया जा रहा है कि युवती का कन्नौज निवासी सुमित (32) के साथ पिछले आठ वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है। सुमित कानपुर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के रूप में कार्यरत है। सुमित युवती की मां का चचेरा भाई है, यानी रिश्ते में उसका मामा लगता है। ट्रेन छूटने के बाद स्टेशन पर सोई रविवार को कानपुर में काम खत्म करने के बाद युवती औरैया जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। भाऊपुर स्टेशन पर कुछ सामान खरीदने के लिए वह ट्रेन से नीचे उतरी, लेकिन इसी दौरान ट्रेन छूट गई। ट्रेन छूट जाने के कारण युवती रात में स्टेशन पर ही सो गई। सोमवार सुबह टहलते हुए वह रामलीला मैदान के पास पहुंची और वहां स्थित एक बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगी। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद प्रेमी मौके पर पहुंचा युवती को टावर पर चढ़ा देख स्थानीय निवासियों ने तुरंत शिवली थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। आखिरकार घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दबाव बनाकर प्रेमी सुमित को मौके पर बुलाया। प्रेमी के सामने आने और आश्वासन देने के बाद करीब सुबह नौ बजे युवती टावर से नीचे उतरी। थाने पहुंचे दोनों परिवार, प्रेमी ने शादी से किया इनकार युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस दोनों को शिवली थाने ले गई और उनके परिजनों को भी सूचना देकर बुला लिया। थाने में घंटों चली पंचायत और बातचीत के बाद भी युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। शिवली थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जा रही है, और यदि किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User