जौनपुर में सीताराम लांबा ने मांगा चुनाव आयुक्त का इस्तीफा:ज्ञानेश कुमार पर लगाया पद के दुरुपयोग करने का आरोप

Oct 26, 2026 - 16:35
0
जौनपुर में सीताराम लांबा ने मांगा चुनाव आयुक्त का इस्तीफा:ज्ञानेश कुमार पर लगाया पद के दुरुपयोग करने का आरोप
जौनपुर में कांग्रेस नेता सीताराम लांबा ने चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश फासीवादी ताकतों के कब्जे में है और सत्ताधारी दल व चुनाव आयोग की मिलीभगत ने लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है। सोमवार की दोपहर 2 बजे एक बैंक्वेट हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सीताराम लांबा ने भाजपा सरकार को 'वोट चोरी कर बनी सरकार' बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरूपयोग का आरोप लगाया। लांबा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने करोड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाकर संविधान और उनके अधिकारों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए, लेकिन चुनाव आयोग ने ध्यान नहीं दिया। सीताराम लांबा ने 'वोट बचाओ देश बचाओ जन आंदोलन' को बड़े पैमाने पर चलाने की बात कही। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें जेल भेजने की मांग की। इस मौके पर कई कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User