निर्माणाधीन पानी की टंकी में देरी पर नोटिस:जौनपुर में CDO ने विकास कार्यों, साफ-सफाई में कमी पर नाराजगी जताई
जौनपुर के मुफ्तीगंज ब्लॉक की परौवा ग्राम पंचायत में सोमवार को 1 बजे मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नरेंद्र बहादुर सिंह ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन पानी की टंकी में देरी, साफ-सफाई में कमी और अन्य खामियों पर नाराजगी जताई। संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का काम धीमा होने पर CDO ने अधिशासी अभियंता को जल्द काम पूरा करने को कहा। देरी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। कंपोजिट विद्यालय परौवा में गंदगी और शौचालय में साफ-सफाई की कमी मिली। इस पर CDO ने सफाईकर्मी को निलंबित करने और ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए। टूटी बाउंड्री वॉल को एक हफ्ते में ठीक कराने के भी निर्देश दिए गए। CDO ने अमृत सरोवर का भी जायजा लिया और घास साफ कराने को कहा। उन्होंने ग्राम चौपाल में छूटे लोगों को शौचालय, पेंशन, आवास, आयुष्मान भारत और राशन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)