कन्नौज में युवा उत्सव का आयोजन, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा:भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ, नशामुक्ति का दिया संदेश

Oct 26, 2026 - 16:35
0
कन्नौज में युवा उत्सव का आयोजन, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा:भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ, नशामुक्ति का दिया संदेश
कन्नौज में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से सोमवार दोपहर 12 बजे से कन्हैयालाल सरस्वती इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कल्चरल ट्रैक युवा उत्सव का आयोजन किया गया। करीब 3 घण्टे तक चले इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि वीर सिंह भदौरिया ने युवाओं को नशामुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं। उनकी ऊर्जा और रचनात्मकता का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं लोकनृत्य समूह में कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने प्रथम और वर्षा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में मां गायत्री देवी इंटर कॉलेज के देवांश, अवनीश, आदर्श, रुद्र, कृष्णा और अभिषेक की टीम प्रथम रही। आयुषी, कनक, कविता, सपना और श्वेता की टीम दूसरे तथा कन्हैयालाल सरस्वती इंटर कॉलेज के अनिकेत तीसरे स्थान पर रहे। लोकगीत समूह प्रतियोगिता में कृष्ण हरि नाम, लक्ष्मण, जगबीर, सुनील और सुपौल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वैष्णवी, अंजलि, साक्षी और महिमा की टीम दूसरे तथा मोहिनी, नैंसी और प्राची की टीम तीसरे स्थान पर रही। कविता लेखन प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, कार्तिक द्वितीय और नित्या तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी सिंह ने पहला, नैतिक वैश्य ने दूसरा और आकृति शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में पूर्णिमा, रेनू त्यागी और स्नेहलता शामिल रहीं। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आकाश सिंह और सौरभ यादव, सहायक महेंद्र सिंह चंदेल, पीआरडी जवान अजीत सोनपाल सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User