हाथरस में दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण:जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिव्यांगों को उपकरण बांटे
हाथरस के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण बांटे गए। यह कार्यक्रम आज सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब आयोजित हुआ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने आयोजित किया । इसमें विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और मुख्य विकास अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 140 हस्तचालित ट्राईसाइकिल, 21 व्हीलचेयर, 38 कान की मशीन, 2 ब्लाइंड स्टिक, 128 बैसाखी, 23 एमआर किट और 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी गईं। इन उपकरणों से दिव्यांगों को रोजमर्रा के कामों में आसानी होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। देखें, 3 तस्वीरें… सरकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में करीब 400 और इस साल जून में भी लगभग 400 लाभार्थियों को उपकरण दिए गए थे। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि ये उपकरण दिव्यांगों का जीवन बेहतर बनाने में मदद करेंगे। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)