एएसपी ने महिला,साइबर और एएचटीयू थानों का निरीक्षण किया:लंबित मामलों के जल्द निपटारे और पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
औरैया के अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को महिला, साइबर और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थानों का अचानक दौरा किया। उन्होंने थानों की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, रिकॉर्ड के रखरखाव और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। एएसपी ने कार्यालयों, हवालात, बैरकों, शस्त्रागार, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र सहित अहम जगहों का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई व रिकॉर्ड के सही रखरखाव को परखा, सुधार के निर्देश दिए। देखें, 2 तस्वीरें… साइबर थाने में लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके जल्द निपटारे पर जोर दिया गया। एएसपी ने कहा कि साइबर अपराध की शिकायतों को गंभीरता से लें और पीड़ितों को समय पर मदद दें। महिला थाने में पीड़ित महिलाओं की शिकायतें संवेदनशीलता से सुनने और तुरंत कार्रवाई के निर्देश मिले। एएचटीयू टीम को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाने को कहा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)