बॉयलर खराब होने से रमाला चीनी पर काम रुका:मरम्मत का काम जारी, मिल के उपसभापति ने कहा- काम लगभग पूरा
बागपत के रमाला स्थित सहकारी चीनी मिल में सोमवार सुबह करीब 10 बजे बॉयलर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद मिल का संचालन बंद हो गया और गन्ने की पेराई रुक गई।
मिल प्रशासन बॉयलर की मरम्मत करा रहा है। बॉयलर ठीक होने के बाद मिल का संचालन फिर शुरू होने की संभावना है।
मिल के उप सभापति जयदेव सिंह ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
सिंह ने बताया कि त्योहारों के सीजन में मिल में गन्ना कम मात्रा में आ रहा है, इसलिए परेशानी की बात नहीं है। अधिकारी और कर्मचारी मरम्मत के काम में लगे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)