महिला के ब्रेस्ट से निकाला 4 किलो का कैंसर ट्यूमर:हीमोग्लोबिन 4 तक गिरा, दिवाली पर डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन
लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में डॉक्टरों ने 48 साल की महिला के ब्रेस्ट से 4 किलो का कैंसरयुक्त ट्यूमर निकालने में कामयाबी हासिल की है। महिला की पहले दो बार सर्जरी हो चुकी थी, लेकिन ट्यूमर दोबारा विकसित हो गया। इस बार एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की टीम ने करीब 35×25 सेंटीमीटर के ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन कर उसे निकाल दिया। ट्यूमर में लगातार ब्लीडिंग और संक्रमण के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई थी। ब्लीडिंग के चलते उनका हीमोग्लोबिन घटकर महज 4 ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गया था। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन करना काफी जोखिम भरा था। डॉक्टरों ने पहले ब्लड की कमी दूर की और मरीज की स्थिति स्थिर की। इसके बाद सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। दीपावली पर भी डॉक्टरों ने जारी रखा इलाज दीपावली के दौरान भी संस्थान की टीम ने मरीज के इलाज को प्राथमिकता देते हुए यह जटिल ऑपरेशन किया। सर्जरी में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की डॉ.अश्विनी राहलकर और डॉ.सर्राह इदरीस शामिल रहीं। एनेस्थीसिया टीम में डॉ.स्मारिका, डॉ.शशांक, डॉ.प्रतिष्ठि और डॉ.आकृति ने अहम भूमिका निभाई। वहीं नर्सिंग अधिकारियों गीता, मंतशा और विमला ने भी सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)