बॉयलर में भूसी डालते समय गड्ढे में गिरा था मजदूर:कानपुर देहात में फिसला पैर, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र की मनटोरा ऑयल प्रोडक्ट फैक्ट्री में गुरुवार को हादसे में 35 वर्षीय मजदूर सत्येंद्र की मौत हो गई। बॉयलर में भूसी डालते समय पैर फिसलने से वह कन्वेयर के करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। गंभीर हालत में साथी मजदूर और छोटा भाई उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने शव फैक्ट्री के बाहर रखकर प्रदर्शन किया और न्याय के साथ मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
भूसी डालते समय पैर फिसला, गड्ढे में गिरा चिराना गांव निवासी श्रीराम का बेटा सत्येंद्र पिछले नौ साल से मनटोरा ऑयल प्रोडक्ट फैक्ट्री में काम कर रहा था। रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे वह घर से फैक्ट्री के लिए निकला था। दोपहर करीब एक बजे बॉयलर में भूसी डालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। वह कन्वेयर के करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद छोटे भाई राहुल और साथी मजदूरों ने उसे गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। देखिए घटना स्थल की दो तस्वीरें… दिव्यांग पत्नी और दो बेटियों का सहारा था सत्येंद्र सत्येंद्र के परिवार में दिव्यांग पत्नी रोशनी और दो बेटियां हैं। छह साल की खुशबू और पांच साल की मुस्कान के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन सूचना पर रनिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच बातचीत कराने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजन मुआवजे और न्याय की मांग पर अड़े रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)