कौशाम्बी में भूसा घर में मिला युवक का शव:गले में प्लास्टिक की डोरी बंधी थी, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

Oct 30, 2026 - 13:28
0
कौशाम्बी में भूसा घर में मिला युवक का शव:गले में प्लास्टिक की डोरी बंधी थी, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका
कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार,‌ महेवाघाट थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव के रहने वाले अशोक (33) पुत्र नेमसिंह का शव शुक्रवार की सुबह उनके ही भूसा वाले कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। जब काफी देर तक युवक में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने पास जाकर देखा। युवक को अचेत अवस्था में देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर महेवाघाट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कुमार शंकरम के अनुसार मृतक के गले में प्लास्टिक की डोरी भी बंधी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने फांसी लगकार आत्महत्या की होगी। वहीं फांसी लगाने के दौरान युवक की मौत के बाद रस्सी भी चुल्ले से टूटना प्राथमिक जांच में पाया गया है। लेकिन युवक की मौत किन परिस्थितियों में और किस वजह से हुई इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User