करवाचौथ पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा:मायके जाने की बात कहकर शाहजहांपुर से निकली; पति बोला-मंदिर में प्रेमी ने सिंदूर भरा

Oct 30, 2026 - 13:28
0
करवाचौथ पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा:मायके जाने की बात कहकर शाहजहांपुर से निकली; पति बोला-मंदिर में प्रेमी ने सिंदूर भरा
शाहजहांपुर में करवाचौथ मायके में मनाने की बात कहकर निकली एक महिला मंदिर में प्रेमी के साथ पहुंची। शक होने पर पति उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचा और दोनों को पकड़ लिया। मौके पर हंगामा हुआ। पुलिस दोनों को थाने ले गई और पूछताछ की। ये घटना गुरूवार रात करीब सात बजे की है। जिसके वीडियो शुक्रवार सुबह दस बजे सामने आए। महिला की ससुराल गदियाना मोहल्ले और मायका रोजा के बरनई गांव में है । महिला दिनभर करवाचौथ की तैयारी करती रही। पति भी तैयारियों में लगा था। शाम को महिला ने कहा कि वह मायके में करवाचौथ मनाने जा रही है। पति के पूछने पर उसने बताया कि मां ने बुलाया है। वह पति से पैसे लेकर निकली। पति को शक हुआ तो वह उसके पीछे गया। पति के मुताबिक, महिला पहले ई-रिक्शे से जलालनगर गई। फिर वहां से दूसरे ई-रिक्शे में बैठकर मंदिर की ओर गई। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र के ओसीएफ स्थित मंदिर पहुंची। पति का आरोप है कि मंदिर के पास उतरते ही महिला ने प्रेमी के पैर छुए। इसके बाद दोनों मंदिर के अंदर गए। वहां प्रेमी ने महिला की मांग में सिंदूर लगाया और दोनों गले मिले। पति के मुताबिक, इसके बाद दोनों मंदिर की परिक्रमा करने लगे। पति ने दोनों को पकड़ लिया। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को महिला थाने ले गई। महिला ने बताया कि उसकी 9 साल पहले शादी हुई थी।8 साल का बेटा है।पति मुझे प्रताड़ित करता था।इसलिए वह सोशल मीडिया पर एक युवक से बात करने लगी थी।पिछले करीब पांच छह महीने से उससे संपर्क हुआ था।सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिये बात होती थी। गुरूवार की शाम वह मायके जाने के लिए निकली थी।तभी युवक का फोन आ गया।उसने मंदिर आने के लिए कहा था।हमने उसको मना किया कि हम घर जा रहे हैं लेकिन वह जिद करने लगा।उसके जिद करने पर फिर हम मंदिर पहुंच गये। वहां पर उसने मेरी मांग भरी थी,लेकिन इसी बीच मेरे पति पहुंच गये।उन्होने पब्लिक इकट्ठा कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User