फतेहपुर में ट्रक की टक्कर से 3 युवक गंभीर घायल:विछहर के पास हुआ हादसा, अस्पताल में चल रहा इलाज, चालक फरार
फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर विछहर गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां तीनों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान रसूलपुर विछहर गांव के रहने वाले जितेंद्र (28), राहुल कुमार (21) और मुकेश (28) के रूप में हुई है। जितेंद्र के पिता का नाम शिवकरण सिंह और मुकेश के पिता का नाम अवधेश बताया गया है। तीनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात सुचारू कराया। उन्होंने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)