पीलीभीत में कटना नदी में कूदा युवक, मछुआरों ने बचाया:कार में शराब की खाली बोतल, सिगरेट, ब्लेड और खून से सना रुमाल मिला, अस्पताल में भर्ती

Oct 30, 2026 - 13:28
0
पीलीभीत में कटना नदी में कूदा युवक, मछुआरों ने बचाया:कार में शराब की खाली बोतल, सिगरेट, ब्लेड और खून से सना रुमाल मिला, अस्पताल में भर्ती
पीलीभीत में शुक्रवार सुबह बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर कटना नदी के पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। मछुआरों ने उसे नदी से बाहर निकाला। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना करेली क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर के रहने वाले रमेश जायसवाल का 25 साल का बेटा अभिषेक जायसवाल बमरौली गांव के पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर तैनात है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह नीले रंग की स्विफ्ट कार से कटना नदी के पुल पर पहुंचा। उसने कार सड़क किनारे खड़ी की और नदी में छलांग लगा दी। युवक को कूदते देख आसपास मौजूद मछुआरे और राहगीर दौड़े। मछुआरों ने नदी में उतरकर उसे बाहर निकाला। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अभिषेक को नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली। उसमें शराब की खाली बोतल, सिगरेट, ब्लेड, मोबाइल फोन और खून से सना रूमाल मिला। पुल की रेलिंग पर भी खून के निशान पाए गए। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि अभिषेक ने नदी में कूदने से पहले ब्लेड से अपने गले पर वार किया था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल पता नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने घटना की जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User