बागपत एसपी ने तीन थानों के प्रभारी बदले:उधम सिंह तालान को चांदीनगर की कमान, अमित कुमार को नई जिम्मेदारी
बागपत एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने जिले के तीन थानों के प्रभारी बदल दिए हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान, दरोगा अमित कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अनिल कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस मीडिया सेल ने रात 9:45 बजे इन नियुक्तियों की जानकारी दी। तीनों को मिली नई तैनाती इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान को चांदीनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वह बालैनी थाने में तैनात थे। चांदीनगर थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार सिंह को सिंघावली अहीर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को बिनौली थाने का प्रभारी बनाया गया है। तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर तत्काल आमद दर्ज कराकर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनसमस्याओं का समय से निस्तारण करने को कहा है। पुलिस के मुताबिक, जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। कुछ और नियुक्तियां होने की भी चर्चा जिले में जल्द ही कुछ और नियुक्तियां होने की संभावना है। विभाग में इस संबंध में कार्रवाई चल रही है। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)