स्व-गणना अभियान के पहले दिन 475 परिवारों ने भरा ब्योरा:हमीरपुर में 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी
हमीरपुर में जनगणना-2027 के तहत सोमवार से स्व-गणना अभियान शुरू हो गया। पहले दिन शाम सात बजे तक 475 परिवारों ने ऑनलाइन आवेदन कर अपनी जानकारी दर्ज कराई। जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी अशोक कुमार ने अधिकारियों को अभियान का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने के निर्देश दिए। 30 नवंबर तक कर सकेंगे स्व-गणना स्व-गणना की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, पहले दिन शाम सात बजे तक 475 आवेदन प्राप्त हुए। गांव से शहर तक जागरूकता बढ़ाने के निर्देश DM ने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, BDO, नगर निकायों और चार्ज अधिकारियों से ग्राम पंचायतों, शहरी वार्डों, शिक्षण संस्थानों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने अभियान की रोज समीक्षा करने और स्व-गणना के आंकड़े बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश भी दिए। विकास योजनाओं के लिए जरूरी हैं जनगणना के आंकड़े DM ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने का आधार होते हैं। इसलिए इसमें हर परिवार की भागीदारी जरूरी है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से 30 नवंबर से पहले ऑनलाइन स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। साथ ही भ्रामक सूचनाओं से बचने और जनगणना से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अधिकृत माध्यमों का इस्तेमाल करने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)