बागपत में 12 घंटे से बारिश जारी, गिरा तापमान:रात का तापमान 18 और दिन का 23 डिग्री दर्ज किया गया, किसानों को अलर्ट जारी

Oct 30, 2026 - 12:24
0
बागपत में 12 घंटे से बारिश जारी, गिरा तापमान:रात का तापमान 18 और दिन का 23 डिग्री दर्ज किया गया, किसानों को अलर्ट जारी
बागपत में गुरुवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश शुक्रवार सुबह भी जारी है। पिछले 12 घंटे से हो रही बारिश और धीमी हवा के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हो रही है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। रात में तापमान 18 डिग्री और दिन में 23 डिग्री तक दर्ज किया गया। लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में ज्यादा बारिश की संभावना जताई है। स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की है। विभाग के मुताबिक, सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत हो सकती है। बारिश का असर खेती पर भी पड़ रहा है। किसान विकास, अमित, शाहनवाज और पुष्पेंद्र ने बताया कि आलू की बुवाई में देरी हो रही है और सरसों की बुवाई भी देर से शुरू हुई है। किसानों के मुताबिक, इससे आगे चलकर दोनों फसलों की पैदावार कम हो सकती है। बारिश से गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। फसल गिरने से किसानों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User