एसएसपी ने रात डेढ़ बजे पुलिस व्यवस्था जांची:थानों, पीआरवी और यूपी-112 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया

Oct 30, 2026 - 12:24
0
एसएसपी ने रात डेढ़ बजे पुलिस व्यवस्था जांची:थानों, पीआरवी और यूपी-112 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया
मथुरा में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे सड़कों पर उतरकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जनपद के विभिन्न थानों, यूपी-112 कंट्रोल रूम और अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) वाहनों का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी के अचानक सड़कों पर पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी अलर्ट नजर आए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थानों में रात्रि ड्यूटी की स्थिति, पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों से रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इसके साथ ही यूपी-112 कंट्रोल रूम पहुंचकर आपातकालीन कॉल पर मिलने वाली पुलिस सहायता और पीआरवी वाहनों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। एसएसपी ने विभिन्न स्थानों पर तैनात पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की सतर्कता, संसाधनों और ड्यूटी की स्थिति को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संवेदनशील और सुनसान इलाकों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, जिससे आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करें। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग की जाए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User