बैंक एजेंट दंपती पर 6.10 लाख रुपए हड़पने का आरोप:सोनभद्र में भरोसा देकर खुलवाई थी 10 हजार रुपए की आरडी; केस दर्ज

Nov 21, 2026 - 11:35
0
बैंक एजेंट दंपती पर 6.10 लाख रुपए हड़पने का आरोप:सोनभद्र में भरोसा देकर खुलवाई थी 10 हजार रुपए की आरडी; केस दर्ज
सोनभद्र के अनपरा स्थित सिटी म्युचुअल बेनिफिट बैंक के एजेंट दंपती पर 6 लाख 10 हजार 800 रुपए हड़पने का आरोप लगा है। बीजपुर के सिरसोती निवासी पंकज कुमार सिंह की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से अनपरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंकज कुमार सिंह (51), पुत्र शिवदयाल सिंह ने न्यायालय में दिए आवेदन में बताया कि आकाश कुमार सिंह (40), पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी श्वेता सिंह निवासी चेतवा, थाना बीजपुर से उनका पहले से परिचय था। दोनों सिटी म्युचुअल बेनिफिट इंडिया लिमिटेड की अनपरा शाखा में एजेंट के रूप में काम करते थे। आरडी पूरी होने पर देने थे 6.10 लाख पंकज का आरोप है कि एजेंट दंपती ने बेहतर लाभ मिलने का भरोसा देकर उनसे 10 हजार रुपए की आरडी (आवर्ती जमा) खुलवाई थी। आरडी की अवधि पूरी होने पर उन्हें 6 लाख 10 हजार 800 रुपए देने का आश्वासन दिया गया था। समय पूरा होने के बाद जब पंकज ने अपनी जमा रकम मांगी तो आरोपी दंपती टालमटोल करने लगे और रकम वापस नहीं की। रुपए मांगने पर धमकी देने का आरोप पंकज के मुताबिक, जब उन्होंने बार-बार अपनी रकम वापस मांगी तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि दंपती ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा न्यायालय के आदेश पर अनपरा पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार सिंह और उनकी पत्नी श्वेता सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए धन हड़पने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User