चंदौली में सफारी गाड़ी से 3 गौवंश बरामद, पांच गिरफ्तार:मनराजपुर तिराहे पर पुलिस ने की घेराबंदी; जौनपुर से बिहार लेकर जा रहे थे

Nov 21, 2026 - 11:35
0
चंदौली में सफारी गाड़ी से 3 गौवंश बरामद, पांच गिरफ्तार:मनराजपुर तिराहे पर पुलिस ने की घेराबंदी; जौनपुर से बिहार लेकर जा रहे थे
चंदौली में सैयदराजा और सदर थाने की पुलिस ने शनिवार को मनराजपुर तिराहे के पास एक टाटा सफारी स्ट्रोम गाड़ी से तीन गौवंश बरामद किए। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सैयदराजा थाने की टीम गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह ने सूचना दी कि फेसुडा की ओर से एक सफारी गाड़ी में जानवर लादकर बिहार ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मनराजपुर तिराहे पर पहुंचे। कच्चे रास्ते से भागने की कोशिश पुलिस के अनुसार, दुधारी की ओर से आ रही सफारी गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने गाड़ी कच्चे रास्ते से भगाने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी का पहिया गड्ढे में फंस गया। इसके बाद चालक समेत गाड़ी में सवार पांचों लोग उतरकर अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। सैयदराजा पुलिस और पीछा कर रही सदर कोतवाली की टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। रस्सियों से बांधकर ले जा रहे थे गौवंश पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में तीन गौवंश रस्सियों से बांधकर रखे गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गौवंश को जौनपुर के सिरकोनी से लादकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि गौवंश को वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। वाराणसी और जौनपुर के रहने वाले हैं आरोपी पकड़े गए लोगों की पहचान वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के काजू उर्फ चन्द्रजीत, प्रदीप यादव, निर्भय यादव और राहुल यादव के रूप में हुई है। पांचवें आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी राजू यादव के रूप में हुई। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क की जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह और दोनों थानों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User