बांदा में किशोर की मौत पर हत्या की आशंका:एसपी से शिकायत, बोला- दोबारा जांच की मांग की

Nov 16, 2026 - 14:25
0
बांदा में किशोर की मौत पर हत्या की आशंका:एसपी से शिकायत, बोला- दोबारा जांच की मांग की
बांदा के कटरा मोहल्ले के 13 वर्षीय अनुज चौहान की नदी में डूबने से हुई मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई गई है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसके चाचा और मोहल्ले के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रार्थनापत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रार्थनापत्र के मुताबिक, अनुज के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में उसका 9 वर्षीय छोटा भाई है। मोहल्ले के लोग दोनों भाइयों के पालन-पोषण में मदद करते थे। लोगों ने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब 8:15 बजे अनुज को अशोक लाट के पास कचहरी में देखा गया था। रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई। 3 नवंबर को पुलिस को सूचना दी गई। अगले दिन 4 नवंबर को नदी में उसका शव मिला। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह नदी में डूबना बताई गई है। शरीर पर चोट, खरोंच और छाले के निशान भी मिले थे। उन्होंने दावा किया कि शव पर जलाए जाने जैसे निशान थे। शव पर मिली चड्डी भी अनुज की नहीं थी और उसके अपने कपड़े गायब थे। इन परिस्थितियों के आधार पर लोगों ने आशंका जताई कि अनुज के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसे नदी में फेंक दिया गया। प्रार्थनापत्र में नवरात्र विसर्जन के दौरान मारपीट और मकान पर कब्जे को लेकर पुराने विवाद का भी जिक्र किया गया है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कर मौत की असली वजह सामने लाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User