खेत की जुताई के विवाद में व्यक्ति को पीटा:जेठ और बेटों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप

Nov 03, 2026 - 10:37
0
खेत की जुताई के विवाद में व्यक्ति को पीटा:जेठ और बेटों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप
औरैया में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को पीटकर घायल करने का आरोप लगा है। आरोप जेठ और उसके बेटों पर है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घायल को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। घटना एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला अतिवल गांव का है। गांव निवासी अनीता देवी, पत्नी शिवरतन सिंह, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे खेत की जुताई को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि उनके जेठ सुभाषचंद्र और उनके बेटे आकाश, प्रवीण यादव समेत अन्य लोगों ने पति शिवरतन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अनीता के मुताबिक, पति को पिटता देख गांव के साहब सिंह और अवन कुमार शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। हमले में शिवरतन के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वीडियो में जमीन पर गिराकर पीटते दिखे लोग वीडियो में तीन लोग एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर डंडे से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल शिवरतन को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User