बिजली गुल पर 10 मिनट में बहाल करने का लक्ष्य:अकबरपुर समेत 42 उपकेंद्रों पर टीमें तैनात, चार डिवीजन में कंट्रोल रूम बनाए

Nov 03, 2026 - 09:14
0
बिजली गुल पर 10 मिनट में बहाल करने का लक्ष्य:अकबरपुर समेत 42 उपकेंद्रों पर टीमें तैनात, चार डिवीजन में कंट्रोल रूम बनाए
अम्बेडकरनगर में दीपावली पर बिजली गुल होने की स्थिति में 10 मिनट के भीतर सप्लाई बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने त्योहार के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अकबरपुर शहर समेत जिले के 42 बिजली उपकेंद्रों पर चार सदस्यीय टीमें तैनात की गई हैं। ट्रांसफार्मर जलने पर ट्राली ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई शुरू कराई जाएगी। बिजली व्यवस्था संभालने के लिए अकबरपुर, आलापुर, जलालपुर और टांडा डिवीजन में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां 11 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है और उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। कंट्रोल रूम छह नवंबर सुबह 10 बजे से नौ नवंबर शाम तक 24 घंटे चालू रहेंगे। दिन और रात के लिए अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि शिकायत मिलते ही कार्रवाई हो सके। तकनीकी खराबी दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर, तार, इंसुलेटर और केबल का स्टॉक रखा गया है। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने अधिशासी अभियंताओं और एसडीओ के साथ बैठक कर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। त्योहार के दौरान लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर बिजली सप्लाई के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User