बाराबंकी में दरोगा गणेश दत्त सरोज का निधन:पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि, SP समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

Nov 17, 2026 - 23:12
0
बाराबंकी में दरोगा गणेश दत्त सरोज का निधन:पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि, SP समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
बाराबंकी पुलिस लाइन्स में तैनात उपनिरीक्षक गणेश दत्त सरोज का मंगलवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देखें, 4 तस्वीरें… सभा में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत उपनिरीक्षक को नमन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने साथी को अंतिम विदाई दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User