बाराबंकी में सर्राफा कारोबारी भाइयों पर फायरिंग:जेवर लूटने का था प्लान, लोगों के पीछा करने पर बैग छोड़कर भागे

Oct 28, 2026 - 21:18
0
बाराबंकी में सर्राफा कारोबारी भाइयों पर फायरिंग:जेवर लूटने का था प्लान, लोगों के पीछा करने पर बैग छोड़कर भागे
बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके में बुधवार शाम सर्राफा कारोबारी दो भाइयों पर बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने जेवरों से भरा बैग लूटने की भी कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों के पीछा करने पर बैग छोड़कर भाग गए। शुभ ज्वेलर्स के संचालक सत्यम सोनी और श्याम सोनी बुधवार शाम 7:30 बजे दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। कोटवा सड़क से सिधौर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने हेलमेट पहन रखे थे। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग की। दोनों भाई मोटरसाइकिल से गिर पड़े। इसके बाद बदमाश जेवरों से भरा बैग लेकर भागने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। लोगों को पीछे आता देख बदमाश बैग छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना मिलने पर रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। उनकी पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User