लखनऊ में पंचकल्याणक महोत्सव:मुनि विहसंत सागर का मंगल प्रवेश, 11 नवंबर से शुरू होगा अनुष्ठान
लखनऊ के आशियाना में 11 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाले श्री आदिवीश्वर चौबीसी मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बुधवार को उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज ने आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया। सुबह 7 बजे गाजे-बाजे के साथ हुए प्रवेश पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से आरती उतारी और जयघोष के साथ अभिनंदन किया। उद्बोधन में गुरुवर ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा केवल मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठित करने की कला नहीं, बल्कि भक्त को भगवान बनने की शिक्षा देने का माध्यम है। मंत्रों से पाषाण को भगवान के रूप में प्रतिष्ठित किया जा सकता है, तो मनुष्य भी भाव, भक्ति और साधना से अपने जीवन को दिव्य बना सकता है। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि महोत्सव के सभी पात्रों का चयन हो चुका है। दीपावली पर भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर गुरुवर के चातुर्मास का निष्ठापन होगा। इसके साथ ही चार महीने की चातुर्मास अवधि पूरी हो जाएगी। पंचकल्याणक महोत्सव के बाद गुरुवर अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)