बाराबंकी में ट्रेन से कटकर मां-3 मासूम बेटियों की मौत:चौथी बेटी पिता के साथ बाजार गई थी, पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे
बाराबंकी में शुक्रवार शाम 7 बजे ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान गांधी नगर, कोतवाली नगर निवासी किरण देवी पाल (39), जुड़वा बेटियों कनिष्का (7) और अनुष्का (7) और काव्या (5) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किरण के पति राम तेजपाल वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह मूल रूप से बहराइच जिले के रहने वाले हैं। परिवार की 12 साल की बेटी रिया हादसे के वक्त अपने पिता के साथ बाजार गई हुई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)