बदायूं पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल होगी:22 नवंबर को शाम 6 बजे बजेगा सायरन, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी परखी जाएगी

Nov 20, 2026 - 17:44
0
बदायूं पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल होगी:22 नवंबर को शाम 6 बजे बजेगा सायरन, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी परखी जाएगी
बदायूं में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां परखने के लिए 22 नवंबर को पुलिस लाइन ग्राउंड में ब्लैकआउट मॉकड्रिल होगी। शाम 6 बजे होने वाले अभ्यास में सायरन, सुरक्षित निकासी, भीड़ नियंत्रण और राहत-बचाव की तैयारियां जांची जाएंगी। मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सुमित सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने और आपस में तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। अभ्यास में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और आपदा मित्र भी शामिल होंगे। इसमें सायरन और संचार व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और भीड़ नियंत्रण का अभ्यास कराया जाएगा। एंबुलेंस, मेडिकल टीम और अग्निशमन विभाग को जरूरी संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा गया है। अभ्यास में आपात स्थिति के दौरान राहत और बचाव कार्यों की तैयारी भी परखी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User