चुनाव से पहले 31 इंस्पेक्टरों के तबादले:डीआईजी झांसी ने आदेश जारी किए; 20 इंस्पेक्टर ललितपुर आए

Nov 20, 2026 - 17:44
0
चुनाव से पहले 31 इंस्पेक्टरों के तबादले:डीआईजी झांसी ने आदेश जारी किए; 20 इंस्पेक्टर ललितपुर आए
विधानसभा चुनाव-2027 से पहले झांसी परिक्षेत्र में 31 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। गुरुवार रात पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने आदेश जारी किया। झांसी और जालौन से 20 निरीक्षक ललितपुर भेजे गए, जबकि ललितपुर से 11 निरीक्षक झांसी और जालौन गए। ललितपुर से झांसी जाने वालों में तालबेहट कोतवाली प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी शावेज खान और कृष्ण देव यादव शामिल हैं। नरेंद्र सिंह, जनार्दन यादव, मानवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह और मुनेश भारती भी झांसी भेजे गए हैं। स्वास्तिक द्विवेदी, मनोज मिश्रा और अखिलेश कुमार को जालौन भेजा गया है। झांसी से ललितपुर आने वालों में अतुल कुमार लखेरा, प्रमोद कुमार यादव, इन्द्रपाल सरोज, विनय कुमार दिवाकर, सुदीप कुमार, अमरनाथ यादव और मुकेश कुमार सिंह चौहान शामिल हैं। शैलेन्द्र सिंह, संतोष कुमार अवस्थी, बलिराज, मिर्जा सदरे आलम, अखिलेश कुमार द्विवेदी, सरिता त्रिपाठी और चन्द्रशेखर दुबे भी ललितपुर भेजे गए हैं। झांसी से निलंबित इंस्पेक्टर तुलसीराम पाण्डेय को ललितपुर से संबद्ध किया गया है। जालौन में तैनात नरेन्द्र प्रताप, विजय कुमार पांडेय, रजत कुमार सिंह, संजय कुमार और विवेक कुमार मौर्य को भी ललितपुर भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ने संबंधित पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षकों को तुरंत कार्यमुक्त कर नए जिले में भेजें। उनसे अनुपालन रिपोर्ट भी जल्द कार्यालय को भेजने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User