बंगाल में यूसीसी और धर्मांतरण कानून संकेत
पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में समान नागरिक संहिता और धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पहचान की रक्षा और अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण के लिए उनकी सरकार सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध प्रवासियों की पहचान की प्रक्रिया पर भी जोर दिया।