बेटा ही निकला मास्टरमाइंड, अपने घर में कराई चोरी:मेरठ में पूर्व रणजी खिलाड़ी ने संपत्ति से बेदखल करने की दी थी चेतावनी
मेरठ के शास्त्रीनगर में पूर्व रणजी खिलाड़ी के घर रविवार को लाखों की चोरी हुई। पुलिस ने महज तीन घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। चोरी की साजिश खिलाड़ी के 14 वर्षीय बेटे ने रची थी। बेटा क्रिकेट में करियर नहीं बनाना चाहता था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद था। पिता की डांट से नाराज होकर बेटे ने दोस्तों के साथ चोरी की योजना बनाई। उसने दोस्तों को घर की चाबी दे दी। 11.50 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी करा दिए। पुलिस ने नाबालिग बेटे और उसके दोनों साथियों को हिरासत में लेकर चोरी का माल बरामद कर लिया। मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-13 का है यहां पूर्व रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से कर्मचारी हैं और वर्तमान में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। परिवार में पत्नी रीमा, 12 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटा है। रविवार को आशु शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाजार गए थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनके मकान में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया था। लेकिन पुलिस ने मात्र 3 घंटे में चोरी का खुलासा कर दिया। ये था पूरा मामला आशु शर्मा चाहते थे कि उनका बेटा भी क्रिकेट में अपना भविष्य बनाए, लेकिन बेटे की इसमें रुचि नहीं थी। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। पिता की डांट और संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी से बेटा नाराज हो गया। इसी नाराजगी में उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की योजना बना ली। रविवार दोपहर करीब 12:40 बजे आशु शर्मा पत्नी और बेटी के साथ स्कूटी से सामान खरीदने हापुड़ रोड चले गए। घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया गया था, जबकि बेटा दूसरी मंजिल पर सो रहा था। कुछ देर बाद बेटे ने फोन करके कमरे में सामान बिखरा होने और अलमारी खुली मिलने की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)