बेटे की शादी की रंजिश में दलित के घर हमला:रामपुर में हथियारों से लैस पांच लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, FIR

Nov 16, 2026 - 22:05
0
बेटे की शादी की रंजिश में दलित के घर हमला:रामपुर में हथियारों से लैस पांच लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, FIR
रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में बेटे के मुस्लिम युवती से शादी करने को लेकर रंजिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसी रंजिश में पांच लोग हथियारों से लैस होकर एक दलित परिवार के घर में घुस गए। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन साल पहले बेटे ने की थी शादी गांव भुर्जी की मंडैयान के रहने वाले मुकेश के मुताबिक, उनके बेटे विशेष ने करीब तीन साल पहले मुस्लिम समुदाय की युवती से शादी की थी। इसी बात को लेकर आरोपी परिवार से रंजिश मानते थे। आरोप है कि 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:10 बजे मोहम्मद शादाब, वहीद, इस्लाम, असलम और शावेज एकराय होकर हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने मुकेश और उनके परिवार के लोगों को घेर लिया। इसके बाद लात-घूंसों से मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। हमलावरों ने घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। मकान में आग लगाने की धमकी देकर भागे पीड़ित के अनुसार, आरोपियों की हरकत से परिवार के लोग सहम गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी परिवार को जान से मारने और मकान में आग लगाकर बर्बाद करने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद मुकेश ने गंज थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की तहरीर दी। पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने सोमवार शाम करीब पांच बजे पीड़ित की तहरीर पर मोहम्मद शादाब, वहीद, इस्लाम, असलम और शावेज के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं और SC-ST एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। CO सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष ने तीन साल पहले शादी की थी। तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User