छत की सफाई करते समय 12 फीट नीचे गिरी महिला,मौत:संभल में परिजनों ने कोतवाली के सामने किया हंगामा

Nov 16, 2026 - 22:05
0
छत की सफाई करते समय 12 फीट नीचे गिरी महिला,मौत:संभल में परिजनों ने कोतवाली के सामने किया हंगामा
संभल के चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव में सोमवार शाम छत से गिरकर 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह मकान की पहली मंजिल की छत पर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से करीब 12 फीट नीचे जमीन पर जा गिरीं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। सफाई करते समय बिगड़ा संतुलन गांव पथरा निवासी अमरावती (42) पत्नी सरनजीत सोमवार को मकान की पहली मंजिल की छत पर सफाई करने गई थीं। बताया गया कि छत पर सुरक्षा के लिए जाल नहीं लगा था। शाम करीब 5:30 बजे वह बाल्टी से पानी डालकर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह करीब 12 फीट नीचे जा गिरीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। महिला के छत से गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि महिला काफी देर तक घायल अवस्था में पड़ी रहीं। बाद में डॉक्टर के आने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली के सामने किया हंगामा घटना से नाराज परिजनों ने कुछ देर तक कोतवाली के सामने हंगामा किया। हालांकि, बाद में वे वहां से चले गए। अमरावती की मौत से उनके चार छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि महिला की छत से गिरकर मौत होने की सूचना परिवार की ओर से थाने को नहीं दी गई है। परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User