सिद्धार्थनगर में दो पक्षों में मारपीट, आठ लोगों पर केस:लाठी-डंडों से हमले का आरोप, पड़ोसियों के विवाद में दोनों ओर से मुकदमे
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पठखौली गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पहले पक्ष ने चार लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप पठखौली गांव की तबस्सुम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे पड़ोसी हफीजुल्लाह, हमजा, शाबरीन और तसरीफुन्निशा उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने उनकी मां और बहन से गाली-गलौज की। विरोध करने पर मां जन्नतुननिशा के साथ मारपीट की गई। तबस्सुम के मुताबिक, शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई साबिर अली और बहन शिफा को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। इसमें परिवार के कई लोगों को चोटें आईं। दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मुकदमा दूसरे पक्ष के अमजद अली ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार साबिर अली, जन्नतुननिशा, तबस्सुम और शिफा ने उनके परिवार के लोगों से गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि उनके पिता हफीजुल्लाह, मां तसरीफुन्निशा और अन्य परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा गया। अमजद अली ने यह भी आरोप लगाया कि ग्रामीणों के पहुंचने पर मारपीट करने वाले जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दोनों पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा पुलिस ने 14 नवंबर को दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए। एक पक्ष की ओर से हफीजुल्लाह, हमजा, शाबरीन और तसरीफुन्निशा को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से साबिर अली, जन्नतुननिशा, तबस्सुम और शिफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों मामलों की जांच उपनिरीक्षक अमला यादव को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)