भाजपा ने वाराणसी समेत 3 सीटें जीतीं:आगरा में सपा प्रत्याशी से मारपीट, कुर्ता फाड़ा; गोरखपुर में रात-भर हंगामा

Oct 28, 2026 - 07:04
0
भाजपा ने वाराणसी समेत 3 सीटें जीतीं:आगरा में सपा प्रत्याशी से मारपीट, कुर्ता फाड़ा; गोरखपुर में रात-भर हंगामा
यूपी में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर मतगणना देर रात तक जारी है। मेरठ में भाजपा ने स्नातक और शिक्षक दोनों MLC सीटें जीत ली हैं। स्नातक सीट पर दिनेश गोयल ने सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी को 12,855 वोटों से हराया। शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा ने सपा के नितिन तोमर को 13,241 वोटों से हरा दिया। बरेली में भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों करीब 20 हजार वोटों से सीटें। गोरखपुर में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 110 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी टक्कर दे रहे हैं। वाराणसी में शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव आगे हैं। आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने 3 हजार से ज्यादा वोटों की लीड ले रखी है। 23 अक्टूबर को मतदान के दिन उन्होंने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग और फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए थे। उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाने की धमकी दी थी। लखनऊ में स्नातक MLC सीट के एंट्री गेट पर भाजपा और सपा नेता भिड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली। अखिलेश यादव ने X पर लिखा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रिजल्ट को पारदर्शी बनाएं। मतगणना में जानबूझकर देरी कराई जा रही है। डीएम और कमिश्नर अगर किसी प्रकार की बेईमानी की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ हम आंदोलन करेंगे और मुकदमा दर्ज कराएंगे। 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी हैं। बैलेट पेपर से चुनाव हुआ। सभी जगह के नतीजे कल दोपहर के बाद आएंगे। लिस्ट में देखिए, कौन आगे-कौन पीछे -----------------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User