गैंगस्टर अजय ठाकुर पर हवाई फायरिंग का आरोप:विधायक का स्टीकर लगी कार में 6 लोग थे, पीट-पीटकर किया बेहोश

Oct 26, 2026 - 22:42
0
गैंगस्टर अजय ठाकुर पर हवाई फायरिंग का आरोप:विधायक का स्टीकर लगी कार में 6 लोग थे, पीट-पीटकर किया बेहोश
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के जूही कलां डब्ल्यू ब्लॉक में रविवार रात गैंगस्टर ने इलाके में फायरिंग की थी, जिससे इलाके में अफरा–तफरी मच गई थी। मौके पर लोग पहुंचे तो आरोपी ने भागने के दौरान अपनी स्कॉर्पियों से 300 मीटर तक ई–ऑटो घसीटते हुए ले गया था। उस्मानपुर कच्ची बस्ती निवासी ई-ऑटो मालकिन सुमन ने थाने में तहरीर देकर विधायक का स्टीकर लगी काली स्कॉर्पियो सवार गैंगस्टर अजय ठाकुर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आधा दर्जन युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे उस्मानपुर कच्ची बस्ती निवासी ई–ऑटो मालकिन सुमन के मुताबिक रविवार रात एक युवक का पीछा करते हुए भाजपा का झंडा और विधायक का स्टीकर लगी हुई तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो बस्ती में पहुंची थी। स्कॉर्पियो में आधा दर्जन युवक सवार थे। आरोप है कि कार सवार युवक पीछा किए जा रहे युवक को खींचकर गाड़ी के अंदर ले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर–गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों ने विरोध किया तो स्कॉर्पियो सवार एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इसी बीच गैंगस्टर अजय ठाकुर ने मौके से भागने के लिए तेजी से गाड़ी बैक की, जिससे वहां खड़ा सुमन का ई-ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में बैठे चालक गयाप्रसाद को भी चोटें आईं थीं। ई-ऑटो मालकिन ने पुलिस से शिकायत की घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को घेर लिया और उसमें सवार गैंगस्टर अजय ठाकुर समेत अन्य युवकों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मारपीट में बर्रा थाने का गैंगस्टर अजय ठाकुर, शेरा उर्फ साहिल और आयुष घायल हुए हैं। तीनों का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक, ई-ऑटो मालकिन की ओर से तहरीर दी गई है। उसके आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फायरिंग के आरोप समेत घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User