भाषा विश्वविद्यालय में वाणिज्य पर व्याख्यान:शोध समस्या के चयन, उद्देश्यों के निर्धारण, साहित्य समीक्षा पर चर्चा की
लखनऊ में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में "Recent Trends of Research in Commerce and Management" विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद कुमार और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रो. अखिलेश दीक्षित ने शोध की नई प्रवृत्तियों और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि शोध के क्षेत्र में हो रहे बदलावों के कारण शोध पद्धतियों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जानकारी आवश्यक है। प्रो. अरविंद कुमार ने शोध समस्या के चयन, उद्देश्यों के निर्धारण, साहित्य समीक्षा और उपयुक्त शोध पद्धति के महत्व पर चर्चा की। वहीं, प्रो. अखिलेश दीक्षित ने शोध विषय के चयन, प्रारूप निर्माण, आंकड़ों के संकलन एवं विश्लेषण और निष्कर्षों की प्रस्तुति की प्रक्रिया समझाई। अंत में डॉ. मनीष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कुलपति, वक्ताओं, शिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)