तालाब में डूबने से युवक की मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, कोतवाली के बाहर शव रखकर कार्रवाई की मांग की

Nov 13, 2026 - 17:33
0
तालाब में डूबने से युवक की मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, कोतवाली के बाहर शव रखकर कार्रवाई की मांग की
उन्नाव में राजधानी मार्ग पर मरहला चौराहे के पास विष्णुपुरी तालाब में गुरुवार देर रात 28 साल की रेशु पांडे का शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम गंगाघाट कोतवाली के बाहर शव रखकर विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। रेशु गंगाघाट के प्रेमनगर निवासी राजेश पांडे के बेटे थे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव सड़क किनारे रखवाया, ताकि रास्ता बंद न हो। गुरुवार दोपहर दोस्त के साथ घर से निकले थे परिजनों के मुताबिक, रेशु गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकले थे। उनके साथ एक दोस्त भी था। रात करीब साढ़े 10 बजे मरहला चौराहे के पास विष्णुपुरी तालाब की खंती में एक युवक के डूबने की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शी अनुज ने बताया कि उसने युवक को पानी में डूबते देखा और बचाने के लिए रस्सी फेंकी। युवक ने रस्सी पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 12 से 13 फीट गहरे पानी में फंसा मिला शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। गोताखोर मोहम्मद हलीम ने बताया कि उन्हें हाजी शकील के पास से तालाब में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद एक किशोर ने डूबने की जगह बताई। इसके बाद गोताखोर जाहिद हुसैन और मुस्तकीम पानी में उतरे। करीब 12 से 13 फीट गहरे पानी में युवक जलकुंभी और कचरे के बीच फंसा मिला। करीब 15 से 20 मिनट की तलाश के बाद शव बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया से मिली बेटे की मौत की सूचना मृतक के पिता राजेश पांडे ने बताया कि परिवार को बेटे की मौत की सूचना सीधे नहीं दी गई। उन्हें सोशल मीडिया के जरिए घटना का पता चला। उनका आरोप है कि बेटे की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया। हालांकि, उन्होंने किसी के खिलाफ ठोस सबूत या विवाद की स्पष्ट जानकारी नहीं दी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे परिजन शव लेकर गंगाघाट कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली के बाहर रखकर विरोध जताने लगे। इस दौरान मृतक की नेत्रहीन मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार के लोग पुलिस से न्याय की मांग करते रहे। पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से होने की पुष्टि होना बताया गया है। हालांकि, परिजन हत्या का आरोप लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव सड़क से किनारे कराया, ताकि राहगीरों और आम लोगों को परेशानी न हो। युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User