संभल के क्षेमनाथ मंदिर पर फैरी मेला लगा:ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, समाधि पर एक लाख पीली चादर चढ़ी
संभल के क्षेमनाथ मंदिर में शुक्रवार शाम 4 बजे तक ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने कुंड में स्नान करने के बाद समाधि पर पीली चादर चढ़ाई और पूजा-अर्चना की। संभल शहर और जिले के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। वार्षिक उत्सव में लगे 8 भंडारे, 100 से ज्यादा दुकानें संभल कोतवाली क्षेत्र के शहजादी सराय स्थित नीमसार तीर्थ में हर गुरुवार मेला लगता है। इस दिन वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। दीपावली और भाईदूज के बाद 68 तीर्थों और 19 कूपों की दो दिवसीय 24 कोसीय परिक्रमा से पहले यहां मेला लगता है। बाबा की समाधि पर पीली चादर और पीला लड्डू चढ़ाने की मान्यता है। वार्षिक उत्सव में आठ भंडारे लगाए गए। खाने-पीने और खिलौनों की 100 से ज्यादा दुकानें लगीं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए। डीएम-एसपी ने किए दर्शन, ड्रोन से बरसाए फूल दोपहर 2:30 बजे डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। मंदिर के मुख्य गेट पर दो बुलडोजर और चार ड्रोन कैमरों से श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए। इस दौरान एसडीएम विकास चंद्र, सीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, संजय सांख्यधर, छत्रपाल, राजकुमार शर्मा, वैभव शर्मा, अमित सैनी, आलोक कुमार, विनोद, मोंटी, पवन कुमार और अमोद कुमार आदि मौजूद रहे। महंत बोले- सच्चे मन से परिक्रमा करने पर मोक्ष की प्राप्ति नैमिषारण्य तीर्थ के महंत बालयोगी दीनानाथ ने कहा कि श्रद्धालुओं ने यहां स्नान, पूजा-पाठ और भंडारे किए। पुलिस-प्रशासन के इंतजामों से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। बाबा क्षेमनाथ को लेकर मान्यता है- ''संभल में बाबा क्षेमनाथ अवधूत, निर्धन को धन दें, बांझन को दे पूत।'' महंत ने 24 कोसीय परिक्रमा को मोक्षदायिनी बताया। उनके अनुसार, सच्चे मन से भजन और पूजा करते हुए परिक्रमा करने वाले को दोबारा जन्म नहीं लेना पड़ता। मान्यता है कि सतयुग में देवासुर संग्राम के समय महर्षि दधीचि ने इस परिक्रमा की शुरुआत की थी। तीर्थ में स्नान के बाद बाबा क्षेमनाथ के दर्शन और पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पहली बार दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु नरौली से पहली बार दर्शन करने आए श्रद्धालु मनोज कुमार ने कहा, ''दर्शन करके आनंद आया। पहली बार यहां आए हैं और अब आते रहेंगे।''
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)