लखनऊ के छठ घाट पर पूजा की तैयारियां शुरू:घरों में नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत, महिलाओं ने घाट पर पहुंचकर गीत गाए
लखनऊ में गोमती किनारे लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व शुरू हो गया हैं। शुक्रवार को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से आयोजित 43वें छठ महापर्व को लेकर महिलाएं घाट पर पहुंचीं। महिलाओं ने वेदी का श्रृंगार किया और पूजा की तैयारियां पूरी कीं। इसमें मौके पर महिलाओं ने छठी मैया के गीत भी गए। वही, घरों में नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हुई। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से छठ पूजा का व्रत और विधि-विधान कर रही हैं। व्रत के दौरान सात्विक भोजन किया जाता है। लहसुन-प्याज का सेवन नहीं किया जाता। छठी मैया की पूजा के लिए वेदी सजाई जाती है। 'छठ ऐसा पर्व, जिसका पूरे साल इंतजार रहता है' शिल्पा ने बताया कि छठ ऐसा महापर्व है, जिसका इंतजार पूरे साल रहता है। इसकी तैयारी दिवाली से ही घर की साफ-सफाई और वेदी निर्माण के साथ शुरू हो जाती है। पूजा में बच्चों के नाम लिखने और प्रसाद की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। दिव्या शर्मा ने बताया कि वे पिछले पांच-छह वर्षों से छठ पूजा कर रही हैं। इस महापर्व में सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। वहीं, अंकिता पांडे ने बताया कि वे पिछले एक-दो घंटे से छठी मैया की वेदी सजाने में जुटी हैं। वेदी का श्रृंगार कर छठी मैया की पूजा की जाती है। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री देंगे अर्घ्य समिति के पदाधिकारी वेद प्रकाश राय ने बताया कि नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 15 और 16 नवंबर को 43वें छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लक्ष्मण मेला घाट पहुंचकर सायंकालीन अर्घ्य देंगे और छठ पूजा का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा और सफाई की तैयारियां तेज छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, एनडीए और सिंचाई विभाग के अधिकारी व समाज के पदाधिकारी मिलकर तैयारियों में जुटे हैं। घाट पर महिलाओं और व्रतियों की सुरक्षा, साफ-सफाई, फॉगिंग, जल पुलिस की तैनाती और नदी की सफाई की व्यवस्था की जा रही है।
18 घंटे तक गूंजेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 16 नवंबर की सुबह 8 बजे तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें पद्मश्री मालिनी अवस्थी, फिल्म अभिनेता पंकज केसरी, गायिका प्रिया हनी सहित भोजपुरी समाज के कई जाने-माने कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)