भदोही की वनवासी बस्ती में 500 लोगों को बांटे कपड़े:जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने महिलाओं को साड़ियां व परिवारों को नकद रुपए दिए

Nov 08, 2026 - 12:33
0
भदोही की वनवासी बस्ती में 500 लोगों को बांटे कपड़े:जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने महिलाओं को साड़ियां व परिवारों को नकद रुपए दिए
भदोही जिले के सुरियावां नगर की वनवासी बस्ती में रविवार को दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, मिठाई और पटाखे बांटे गए। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने करीब 500 लोगों को सामग्री वितरित की। इस दौरान महिलाओं को साड़ियां और परिवारों को नकद रुपए भी दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि उनका परिवार कई साल से अलग-अलग त्योहारों पर गरीब परिवारों के साथ पर्व मनाता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोग किसी तरह त्योहार मना लेते हैं, लेकिन गरीब परिवारों के लिए त्योहार की खुशियां जुटाना मुश्किल होता है। दूसरों से भी जरूरतमंदों के साथ त्योहार मनाने की अपील अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि दूसरे लोगों को भी गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार मनाना चाहिए। इससे उनके चेहरों पर खुशी आती है। जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना ही त्योहार मनाने का असली उद्देश्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User